एक आदमी अपनी बेगम और नौ बच्चों के साथ शहर घूमने निकले। आदमीने बेगम-बच्चों को सल्लाह देते हुये बोले -
''सब लोग कान खोलकर सुनलो, शहरमे कोई ऊधम नहीं करेगा, चुपचाप सब मेरे पीछे चलना, ये शहर है समझे!''
अभी थोड़ी दूर चले ही थे कि एक पुलिस आया और आदमी को पकड़ कर ले जाने लगा।
आदमी बोले - ''लेकिन मेरा कसूर क्या है ?''
सिपाही बोला - ''कसूर तो थाने चलकर पता चलेगा। तुमने कुछ न कुछ तो जरूर किया होगा तभी तो इतनी भीड़ तुम्हें घेर कर चल रही है।''